अर्थ : जो वास्तविक न हो।
उदाहरण :
वह काल्पनिक बातें सबको सुनाता रहता है।
पर्यायवाची : अनात्मक, अप्रकृत, अयथातथ, अयथार्थ, अयाथार्थिक, अवास्तविक, कपोल कल्पित, कपोलकल्पित, कल्पित, काल्पनिक, ख़याली, झूठा, मनगढ़ंत
अर्थ : हवाई द्वीपों का सबसे बड़ा और सुदूर दक्षिणी द्वीप जो कि मध्य प्रशांत महासागर में है।
उदाहरण :
हवाई एक ज्वालामुखीय द्वीप है जिसे बड़ा द्वीप भी कहा जाता है।
पर्यायवाची : हवाई द्वीप
अर्थ : भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य का एक शहर।
उदाहरण :
अंजॉ जिले का मुख्यालय हवाई शहर में है।
पर्यायवाची : हवाई शहर
अर्थ : संयुक्त राज्य अमरीका का एक राज्य जो मध्य प्रशांत महासारगर में हवाई द्वीपों पर है।
उदाहरण :
हवाई संयुक्त राज्य अमरीका का पचासवाँ तथा सबसे नया राज्य है।
पर्यायवाची : अलोहा राज्य